189 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रलय, भारत सरकार के सचिव के द्वारा भेजे हुए पत्र ने मेडिकल में अपना कैरियर तैयार करने वाले छात्रों को मायूस कर दिया है़. लेकिन जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित देवखाल चौर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद बढ़ गयी है़. मेडिकल […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रलय, भारत सरकार के सचिव के द्वारा भेजे हुए पत्र ने मेडिकल में अपना कैरियर तैयार करने वाले छात्रों को मायूस कर दिया है़. लेकिन जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित देवखाल चौर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद बढ़ गयी है़.
मेडिकल कॉलेज के निर्माण में 189 करोड़ की लागत आयेगी. इसमें 75 प्रतिशत केंद्र व 25 प्रतिशत राज्य सरकार को देना है़. विदित हो कि प्रथम चरण में समस्तीपुर, छपरा व पूर्णिया में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का चयन किया गया था़. अब बिहार सरकार को अगले वर्ष पढ़ाई शुरू करने की अनुमति प्राप्त करने को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) को आवेदन व शुल्क ( करीब 3.25 लाख रुपये) भेजना होगा़ ताकि अगले वर्ष से मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










