ट्रॉफी पर एससीसी हजरतपुर का कब्जा

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर. आदर्श ग्राम हरपुर बोचहा के रेलवे मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैंच में सोमवार को एसएससी हजरतपुर ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया़ उसने एसीसी कांचा की टीम को तैंतालिस रनांे से हराया़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजरतपुर की टीम ने बीस ओवर में आठ विकेट पर एक सौ […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. आदर्श ग्राम हरपुर बोचहा के रेलवे मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैंच में सोमवार को एसएससी हजरतपुर ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया़ उसने एसीसी कांचा की टीम को तैंतालिस रनांे से हराया़ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजरतपुर की टीम ने बीस ओवर में आठ विकेट पर एक सौ बाइस रन बनाये़ जिसमें ऋषि कुमार ने सर्वाधिक सैंतालिस रन का योगदान दिया़ कांचा टीम के गेंदबाज अविनाश ने चार व अभिनव ने तीन विकेट लिये. जवाब में कांचा की पूरी टीम अठारहवें ओवर में 79 रन पर आल आउट हो गयी़ मैन ऑफ द मैच अविनाश को दिया गया़ अंपायर की भूमिका में सोनू और अनिकेत सराहे गये़ बॉबी कुमार ने कांमेंटेटर व बिटु ने स्कोरर का कार्य किया़ मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला पार्षद रंजीत निर्गुनी ने खेलाडि़यों को संबोधित कर कहा कि खेल में प्रतियोगिता तो होती है परंतु खेल भावना सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देता है़ विशिष्ट अतिथि मुखिया प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि युवाओं में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्द्धा नयी ऊर्जा का स्रोत होता है़ इस कारण विभिन्न विकासीय कायार्ें में उनका अहम योगदान होता है़ कांचा के पूर्व मुखिया परम राय ने भी अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन