जनसंख्या स्थीरकरण को ले वैन रवाना
फोटो संख्या : 18समस्तीपुर. जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब गांव गांव पहुंच रही है. इसको लेकर सोमवार से वैन को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू ने झंडी दिखा कर इसे सदर अस्पताल परिसर से रवाना किया. इस क्रम में डीएम ने कहा कि तेजी बढ रही जनसंख्या पर रोक […]
फोटो संख्या : 18समस्तीपुर. जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब गांव गांव पहुंच रही है. इसको लेकर सोमवार से वैन को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडू ने झंडी दिखा कर इसे सदर अस्पताल परिसर से रवाना किया. इस क्रम में डीएम ने कहा कि तेजी बढ रही जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है. स्वास्थ्य समिति की ओर से ग्रामीण इलाकों में भेजा जाने वाला यह वैन जनसंख्या नियंत्रण के साथ घर घर जाकर इसके लिए दस्तक भी देगा. इच्छित महिलाओं को तत्काल उनके ही घर पर कॉपर टी लगाया जायेगा. पहले दिन वैन को कल्याणपुर के लिए रवाना किया गया है. इसके बाद यह जितवारपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करेगा. बताया गया है कि कल्याणपुर में पहले ही दिन बीस महिलाओं ने कॉपर टी लगवाये हैं. दूसरे चरण में वैन जिले के अन्य प्रखंडों में भी जायेगा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ गिरींद्र शेखर सिंह, डीएस डॉ श्याम मोहन दास, डॉ एबी सहाय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










