स्कॉलरशिप के लिए 60 फीसदी अंक होना जरूरी

Updated:
विज्ञापन

दो साल कम प्रतिशत लाने पर नहीं मिलेगा लाभ समस्तीपुर. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को अब कम से कम 60 फीसदी अंक लाना होगा़ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी) का यह निर्णय 2015-16 से लागू होगा़ टर्मिनल एग्जाम हो या फिर इंटरनल सभी में छात्रों को कुल 60 फीसदी अंक लाने […]

विज्ञापन

दो साल कम प्रतिशत लाने पर नहीं मिलेगा लाभ समस्तीपुर. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को अब कम से कम 60 फीसदी अंक लाना होगा़ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी) का यह निर्णय 2015-16 से लागू होगा़ टर्मिनल एग्जाम हो या फिर इंटरनल सभी में छात्रों को कुल 60 फीसदी अंक लाने ही पड़ेंगे़ दो साल तक 60 प्रतिशत अंक नहीं लाने पर स्कॉलरशिप हमेशा के लिए बंद कर दी जायेगी़ यह फैसला रिव्यू कमेटी की बैठक में लिया गया है़ अभी तक टर्मिनल में 50 फीसदी और वार्षिक परीक्षा में 60 फीसदी नंबर लाने होते थे़ नयी व्यवस्था में छात्र किसी विषय चाहे वह कोर हो या नन कोर या फिर वैकल्पिक में फेल हो जाता है तो भी उसे स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी़ छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्र को हर साल अंडरटेकिंग देनी होगी कि वह किसी अन्य संस्थान से स्कॉलरशिप नहीं ले रहा है़ एनसीइआरटी की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा पास करने वाले छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी होने तक हर महीने 1250 से 2000 रुपये दिये जाते हैं़ एनसीइआरटी दो स्तरों पर राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित करती है़ सर्वप्रथम राज्य स्तर पर परीक्षा होती है़ इनमें चयनित बच्चे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा से गुजरते हैं़ 10वीं पास होने वाले ही छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं़ स्कॉलरशिप के लिए देशभर से 1000 बच्चों का चयन किया जाता है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन