सम्मेलन में हुआ नीतियों का विरोध

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. भाकपा के 13 वें जिला सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को प्रतिनिधि सत्र हुआ. अध्यक्षता राम विलास सिंह, जगत प्रसाद चंद्र शेखर ठाकुर, ठनदल पासवान व सुदामा देवी ने संयुक्त रूप से की. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जब्बार आलम ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वर्तमान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. भाकपा के 13 वें जिला सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को प्रतिनिधि सत्र हुआ. अध्यक्षता राम विलास सिंह, जगत प्रसाद चंद्र शेखर ठाकुर, ठनदल पासवान व सुदामा देवी ने संयुक्त रूप से की. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जब्बार आलम ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वर्तमान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ राज्य के मौजूदा हालात पर बल दिया. साथ ही साम्राज्यवादी , जनविरोधी व सांप्रदायिक नीतियों पर विरोध जताते हुए इसके खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. वहीं सम्मेलन में राजनीतिक व सांगठनिक प्रतिवेदन के साथ ही पार्टी की मजबूती के साथ ही संघषार्ेन्मुखी व परिणामोन्मुखी बनाने पर बल दिया गया. राष्ट्रीय कार्यकारिणी रामनरेश पांडेय, राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो के पर्यवेक्षण में विनोद समीर, शंभु चौधरी, रामविलास शर्मा, शंकर राम समेत अन्य सक्रिय रूप से जुटे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन