अपराधियों ने व्यवसायी को जख्मी कर लूटा

Updated:
विज्ञापन

फोटो :::::::9नगर थाना से चंद फलांग की दूरी पर दिया घटना को अंजामछह की संख्या में थे अपराधीकार्यालय संवाददाता, समस्तीपुरनगर थाना से चंद फलांग की दूरी पर शहर के ताजपुर रोड स्थित पीर स्थान के समीप रविवार की रात अपराधियों ने एक व्यवसायी को जख्मी कर उसके पास से नगदी व मोबाइल समेत कई सामान […]

विज्ञापन

फोटो :::::::9नगर थाना से चंद फलांग की दूरी पर दिया घटना को अंजामछह की संख्या में थे अपराधीकार्यालय संवाददाता, समस्तीपुरनगर थाना से चंद फलांग की दूरी पर शहर के ताजपुर रोड स्थित पीर स्थान के समीप रविवार की रात अपराधियों ने एक व्यवसायी को जख्मी कर उसके पास से नगदी व मोबाइल समेत कई सामान लूट लिये. जख्मी व्यवसायी का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया कि ताजपुर रोड स्थित साई बुक एजेंसी के मालिक देवांशु कुमार रविवार की रात करीब साढे नौ बजे बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही वे पीर स्थान के समीप पहुंचे. वहां पहले से खड़े एक युवक ने उन्हें रोक लिया. देखते ही देखते आसपास से छह युवक जमा हो गये और उसके साथ मारपीट करने लगे. इससे उसका सर फट गया. जख्मी व्यवसायी से अपराधियों ने मोबाइल, जेब में रखे रुपये और दो ब्लैंक चेक छीन लिया. व्यवसायी ने बताया कि छह में से तीन अपराधी पिस्तौल से लैश थे. रुपया छीनने के बाद सभी अपराधी आराम से भाग निकले. वही जख्मी व्यवसायी को परिजनों ने इलाज के लिये निजी क्लिनिक में भरती कराया. घटना की सूचना व्यवसायी ने पुलिस को दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन