दुकान में घुसा अनियंत्रित वाहन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16रोसड़ा. शहर के बड़ी दुर्गास्थान चौक के निकट रविवार को एचएच 55 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियों के चालक ने वाहन को सड़क किनारे स्थित दो दुकान में घुसा दिया. इससे दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुकान का किवाड़ समेत दोनों साइड की दीवार टूटकर पड़ी. इस घटना में लाखों मूल्य के […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16रोसड़ा. शहर के बड़ी दुर्गास्थान चौक के निकट रविवार को एचएच 55 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियों के चालक ने वाहन को सड़क किनारे स्थित दो दुकान में घुसा दिया. इससे दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुकान का किवाड़ समेत दोनों साइड की दीवार टूटकर पड़ी. इस घटना में लाखों मूल्य के सामान की क्षति होने का अनुमान है. बताया जाता है कि शहर के ही एक व्यक्ति का वाहन था. जो एक माह पूर्व ही खरीदी गयी थी. घटना में चालक भी घायल हो गया. इसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है. घटना के वक्त कोई भी व्यक्ति दुकान में मौजूद नहीं थे. लोगों के प्रयास से वाहन को वहां से निकाला गया. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी है. लेकिन स्थानीय स्तर पर समझौते की बात चल रही थी. बता दें कि उक्त चौक डेंजर जोन बन गया है. विगत एक साल में उक्त स्थल के निकट दर्जनों बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन