सड़क जाम कर जिला पार्षद बैठे अनशन पर

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर. स्थानीय जिला पार्षद ब्रजकिशोर सिंह चौहान ने सोलह सूत्री मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड के खेदरपुर चौक पर अनशन शुरू किया़ इनके साथ तीन अन्य माले नेता शिवजी राय, जगदीश राय, विजय पासवान अनशनकारी में शामिल थे़ अनशन स्थल पर समर्थकों ने चौक से गुजरने वाली सरायरंजन मोहिउद्दीननगर सड़क को जाम कर दिया़ […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. स्थानीय जिला पार्षद ब्रजकिशोर सिंह चौहान ने सोलह सूत्री मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड के खेदरपुर चौक पर अनशन शुरू किया़ इनके साथ तीन अन्य माले नेता शिवजी राय, जगदीश राय, विजय पासवान अनशनकारी में शामिल थे़ अनशन स्थल पर समर्थकों ने चौक से गुजरने वाली सरायरंजन मोहिउद्दीननगर सड़क को जाम कर दिया़ दस घंटे बाद बीडीओ व सीओ के आश्वासन पर पार्षद ने अनशन तोड़ा़ इसी के साथ सड़क जाम समाप्त कराया गया़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विद्युत विभाग में व्यापक पैमाने पर घोटाला, गलत बिलिंग, सरकार के आश्वासन के बाद 63 गांवों में बिजली नहीं पहुंचाने, प्रत्येक माह में अनाज का वितरण डीलर करंे, जिला में पांच सौ फर्जी डीलर पर जांच कमेटी बैठाने की मांग आदि मांगों पर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन