हत्या कर दरवाजे पर फेंका शव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कल्याणपुर (समस्तीपुर) : कल्याणपुर थाना के मिर्जापुर ध्रुवगामा के निकट रामबाबू राय (32) की पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार की रात की है. शव को जखड़ा गांव लाकर उसके (रामबाबू) दरवाजे पर फेंक दिया. रामबाबू वृजनंदन राय का पुत्र था. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कल्याणपुर थाना के सामने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य […]
विज्ञापन
कल्याणपुर (समस्तीपुर) : कल्याणपुर थाना के मिर्जापुर ध्रुवगामा के निकट रामबाबू राय (32) की पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार की रात की है. शव को जखड़ा गांव लाकर उसके (रामबाबू) दरवाजे पर फेंक दिया. रामबाबू वृजनंदन राय का पुत्र था. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कल्याणपुर थाना के सामने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को जाम कर दिया.चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस इंस्पेक्टर इमामुल्लाह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया.
दर्ज प्राथमिकी में रामबाबू के पिता ने कहा है कि शनिवार की रात फुलहारा गांव निवासी राकेश झा, राजेश झा, संजीव झा व बेगूसराय निवासी प्रभात झा राम बाबू को भोज खाने के लिए घर से बुला कर ले गये थे. आरोपितों के घर श्रद्ध का भोज खाने के बाद उन लोगों ने अपने मैजिक वाहन से उसे मिर्जापुर गांव के निकट स्थित सती लाइन होटल ले गये. सुनसान जगह पर ले जाकर पीट कर उसकी हत्या कर दी गयी. रात 11 बजे आरोपितों ने शव को दरवाजे पर लाकर फेंक दिया.
प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर राम का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मौत के कारणों को लेकर कई तरह की सूचनाएं मिल रही हैं. जिसे खंगाला जा रहा है. वैसे पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गयी है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










