भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

उजियारपुर. प्रखंड के मालती चौक पर रविवार को भाजपा शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ हरिओम शाही के नेतृत्व में स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया. मौके पर समाज के विभिन्न वर्गो के करीब 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ठाकुर ने दी. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद […]

विज्ञापन

उजियारपुर. प्रखंड के मालती चौक पर रविवार को भाजपा शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ हरिओम शाही के नेतृत्व में स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया. मौके पर समाज के विभिन्न वर्गो के करीब 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ठाकुर ने दी. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी ओर हरपुर रेवाड़ी पंचायत के बूथ संख्या 50 फोर एच क्लब के प्रांगण में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष मुकुल बिहारी पांडेय ने की. मौके पर राम दुलार चौरसिया, मंडल अध्यक्ष यशवंत कुमार चौधरी, रघुवर मिश्र, संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद थे. दलसिंहसराय : शहरी क्षेत्र के वार्ड 13 व 14 में नगर भाजपा ने सदस्यता अभियान लगाया. नेतृत्व सुरेंद्र पासवान व राजेंद्र सिंह ने किया. मौके पर राम कुमार लाल, अनिल चौधरी समेत अन्य मौजूद थे. खानपुर : सिरोपट्टी एवं श्रीपुरगाहर पश्चिमी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता मुकेश सिंह व राम कल्याण ठाकुर ने की. इसमें सदस्यता अभियान को लेकर विचार किये गये. मौके पर रामांकात राय, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अशोक झा, प्रमोद पोद्दार थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन