मछली मारने को ले हुई मारपीट में 15 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::::::रणभूमि में तब्दील हो गया भोरहा चौरकार्रवाई में जुटी थाने की पुलिस प्रतिनिधि, सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा गांव के भोरहा चौर में दो गुटों के बीच मछली मारने को लेकर उत्पन्न विवाद में पंद्रह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::::::रणभूमि में तब्दील हो गया भोरहा चौरकार्रवाई में जुटी थाने की पुलिस प्रतिनिधि, सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा गांव के भोरहा चौर में दो गुटों के बीच मछली मारने को लेकर उत्पन्न विवाद में पंद्रह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को पीएचसी में भरती कराया़ स्थानीय लोगों ने बताया कि मछली मारने का विवाद दो गुटों के बीच वषार्ें से चला आ रहा है़ इसमें तालाब या झील में मछली मारने को लेकर कुछ विवाद कई जगहों पर हुआ भी है़ इसका नतीजा रविवार को उग्र रूप में सामने आया़ रविवार को एक गुट के लोग पूरी तैयारी में चौर में जाल गिराकर मछली मार रहे थे़ यह दूसरे गुट के लोगों को नागवार लगा़ उसे रोकने के लिए उस स्थल पर गये़ दूसरे गुट के लोगों के पहुंचते ही लाठी, डंडा के साथ तेज हथियार चलने लगा़ देखते ही देखते भोरहा चौर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया़ करीब एक घंटे की मारपीट में दोनों गुट में अरुण मुखिया, रंजीत मुखिया, अर्जुन मुखिया, नरेश मुखिया, कैलाश मुखिया, राम विलास मुखिया, गणेश मुखिया, महेश मुखिया, गौड़ी मुखिया, विपिन मुखिया, रोहित मुखिया, गोपाल मुखिया, ममता देवी, राम सुन्नैर देवी, दौलती देवी घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गये़ मौजूद लोगों ने किसी को सड़क तक तो किसी को घर पर पहुंचाया़ तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस ने सभी को पीएचसी में भरती कराया़ पुलिस का कहना है कि घायलों का फर्द बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. घटना के बाबत दिये जाने वाले बयान के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन