अनुकंपा नियुक्ति को लेकर अहम फैसला

Updated:
विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग ने भेजा जिला प्रशासन को पत्र प्रतिनिधि, समस्तीपुर राज्य सरकार ने तय किया है कि समूह घ के पद पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं (मैट्रिक) पास रहेगी़ लेकिन 11 दिसंबर 2012 तक अनुकंपा के आधार पर आये आवेदन के मामले में आठवीं पास को भी नौकरी […]

विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग ने भेजा जिला प्रशासन को पत्र प्रतिनिधि, समस्तीपुर राज्य सरकार ने तय किया है कि समूह घ के पद पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं (मैट्रिक) पास रहेगी़ लेकिन 11 दिसंबर 2012 तक अनुकंपा के आधार पर आये आवेदन के मामले में आठवीं पास को भी नौकरी मिल जायेगी़ सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव केशव कुमार सिंह ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि 12 दिसंबर 2012 के बाद समूह घ की नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास ही रहेगी़ आठवीं पास के आवेदन पर कतई विचार नहीं किया जायेगा़ इस संदर्भ में बिहार समूह घ (भरती एवं सेवा शर्तें) संशोधन नियमावली 2012 अधिसूचित कर दी गयी है़ बिहार समूह घ ( भरती एवं सेवा शर्तें) नियमावली 2010 के तहत आठवीं पास ही अहर्ता रखी गई थी़ लेकिन दिसंबर 2012 में नियमावली में संशोधन के बाद समूह घ की नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास कर दी गयी है़ साथ ही विचाराधीन मामले की श्रेणी में सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों से प्राप्त वैसे आवेदनों को मान्य किया जायेगा, जो संबंधित विभागकार्यालय, जहां सेवाकाल में मृत सरकारी सेवक पदस्थापित थे. मृतक के आश्रितों द्वारा 12 दिसंबर 12 से पूर्व समर्पित किये जा चुके हैं और मामला लंबित पड़ा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन