रुपये उड़ाने के मामले में उठने लगे सवाल

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर. स्थानीय चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक में अवकाश प्राप्त सैनिक से मंगलवार को 55000 रुपये बैंक के अंदर से उड़ाने पर बैंक के अंदरुनी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. इससे पूर्व अवकाश प्राप्त शिक्षक शरत कुमार के बैग से 1़5 लाख रुपये बैंक के अंदर से ही गायब हुए थे. वहीं जितवरिया के […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. स्थानीय चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक में अवकाश प्राप्त सैनिक से मंगलवार को 55000 रुपये बैंक के अंदर से उड़ाने पर बैंक के अंदरुनी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. इससे पूर्व अवकाश प्राप्त शिक्षक शरत कुमार के बैग से 1़5 लाख रुपये बैंक के अंदर से ही गायब हुए थे. वहीं जितवरिया के शिवनाथ गिरि से 16 हजार रुपये भी बैंक के अंदर से ही गायब हुए थे. हर वार सीसी टीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा साफ-साफ नजर नहीं आया. इससे सीसी टीवी के प्लेसमेंट पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. यूं पुलिस हर बार सीसी टीवी फुटेज तो लेती है लेकिन फुटेज सही नहीं होने के कारण किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाती है. एक दो घटना होने के बाद या तो सीसी टीवी कैमरे का प्लेसमेंट बैंक के इन्टरेन्स पर इस प्रकार होना चाहिए कि बैंक के अंदर जाने वाले लोगों का चेहरा साफ-साफ नजर आये ताकि कोई भी गंभीर घटना होने पर सीसी टीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध आरोपियों तक पहुंचा जा सके. इस वाबत स्थानीय बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार कुमुद का बताना है कि महीने की शुरुआत मेंं पेंशनरों के भुगतान लेने के कारण बहुत ज्यादा भीड़ होती है. इस कारण बैंक में निकासी के बाद किसी अन्य चीज की जानकारी रखना संभव नहीं है. वैसे पुलिस को बैंक द्वारा हर प्रकार की सूचनाएं एवं सीसी टीवी फुटेज उपलब्ध कराया गया है. कैमरे का प्लेसमेंट विशेषज्ञों द्वारा कराया गया है जिसमें कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन