विद्यालयों में मध्याह्न भोजन ठप
सिंघिया. जिले के कई विद्यालयों के ऊपर मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को लेकर लगाये गये अर्थदंड का मामला तूल पकड़ने लगा है. इसके विरोध स्वरुप गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर विद्यालयों के एचएम ने मिड डे मील से खुद को अगल कर लिया. इसके कारण इन विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाला दोपहर का […]
सिंघिया. जिले के कई विद्यालयों के ऊपर मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को लेकर लगाये गये अर्थदंड का मामला तूल पकड़ने लगा है. इसके विरोध स्वरुप गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर विद्यालयों के एचएम ने मिड डे मील से खुद को अगल कर लिया. इसके कारण इन विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाला दोपहर का भोजन ठप हो गया. एचएम रघुनाथ चौपाल, सत्य नारायण राम, सुधा कुमारी आदि का कहना है कि जब तक जिला से अर्थदंड का आदेश वापस नहीं लिया जाता है तब तक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद रखा जायेगा. शिक्षकों का कहना है कि बिना मामले की पड़ताल किये ही पदाधिकारियों ने अर्थदंड लगाया है. यह शिक्षकों को कतई बरदाश्त नहीं है. इसके लिए लगातार आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांग मान नहीं ली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










