राजद ने नियुक्त किया प्रखंड पर्यवेक्षक

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध राष्ट्रीय जनता दल की ओर आगामी 14 फरवरी को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना आंदोलन को सफल बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है. पार्टी की ओर से प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त कर दिये गये हैं. पार्टी जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी के हस्ताक्षर से जारी सूची के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध राष्ट्रीय जनता दल की ओर आगामी 14 फरवरी को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना आंदोलन को सफल बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है. पार्टी की ओर से प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त कर दिये गये हैं. पार्टी जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक मुनेश्वर सिंह को ताजपुर, चंद्रिका प्रसाद सिंह को समस्तीपुर एवं प्रो. राजेंद्र भगत मोरवा प्रखंड के पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. विद्यापतिनगर के लिए जितेंद्र सिंह चंदेल, पूसा प्रभु नारायण राय, दलसिंहसराय प्रो. सत्य नारायण राय, विभूतिपुर सुरेंद्र शर्मा, खानपुर हिमायूं कबीर एवं वारिसनगर प्रखंड के लिए रघुवर राय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. इसी तरह पटोरी के लिए शंभू प्रसाद यादव, मोहनपुर परमानंद राय, मोहिउद्दीननगर अनिता राय, रोसड़ा सत्यविंद पासवान, कल्याणपुर फैजुर रहमान फैज, उजियारपुर दिग्विजय सिंह, हसनपुर रामदुलार शर्मा, बिथान राम नारायण ठाकुर, सिंघिया जीवछ यादव एवं शिवाजीनगर प्रखंड के लिए नंद किशोर महतो को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन