लाभुकों को चिह्नित कर पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के पंचायत समिति भवन में प्रखंड कर्मियांे की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता करते हुए बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि आगामी पांच फरवरी से सभी पंचायत सचिव क्रमवार अपने अपने पंचायत के कैश बुक, योजना पंजी, बैंक संधारण करने की जांच करायेंगे. उपस्थित पंचायत सचिव व विकास मित्रों को पंचायतों […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के पंचायत समिति भवन में प्रखंड कर्मियांे की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता करते हुए बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि आगामी पांच फरवरी से सभी पंचायत सचिव क्रमवार अपने अपने पंचायत के कैश बुक, योजना पंजी, बैंक संधारण करने की जांच करायेंगे. उपस्थित पंचायत सचिव व विकास मित्रों को पंचायतों में विकलांगता पेंशन से वंचित लाभुकों को चिह्नित एवं कुष्ठ रोगियांे की पहचान कर पेंशन योजना से जोड़वाने का निर्देश दिया. उपस्थित कर्मियों को लंबित कार्यों को द्रुतगति से पूरा करने का निर्देश दिया गया. एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा नहीं करने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. माकूल उत्तर नहीं मिला तो कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को अनुशंसित किया जायेगा. मौके पर पंचायत सचिव रामा शंकर राय, बालेश्वर राय, रामनंदन मंडल, सुरेश राय, राजेंद्र यादव, सीताराम मोची, नरेश राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन