राजद कार्यकर्ताओं ने धरना देकर साधा केंद्र पर निशाना
फोटो संख्या : 6* मोदी सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोपसमस्तीपुर, प्रतिनिधि . चौधरी चरण सिंह जयंती पखवाड़ा के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरकारी बस पड़ाव परिसर में धरना दिया. इस दौरान केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जम कर निशाना साधा. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित […]
फोटो संख्या : 6* मोदी सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोपसमस्तीपुर, प्रतिनिधि . चौधरी चरण सिंह जयंती पखवाड़ा के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरकारी बस पड़ाव परिसर में धरना दिया. इस दौरान केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जम कर निशाना साधा. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान आम जनता को विदेशों से काला धन वापस लाने का सपना दिखाया था. लोगों के खाते में 15 से 20 लाख रुपये देने और विकास, सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त भार के साथ सबका साथ सब का विकास जैसे वायदे किये. लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी मोदी सरकार ने अपने किये वायदे को नहीं निभा रही है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को पारित कराने की तैयारी में है. इसका विरोध जारी रहेगा. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा में 45 फीसदी कटौती कर गरीबों के पेट पर आघात किया जा रहा है. सभा को पूर्व विधान पार्षद डा. तनबीर हसन, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम प्रकाश शर्मा, जिप उपाध्यक्ष रघुवर राय, विधान पार्षद रोमा भारती, जितेंद्र सिंह चंदेल, सत्यविंद पासवान, प्रो. भिखारी लाल सिंह, लाल बहादुर पंडित, नसीम अब्दुल्ला अंसारी, रोशन यादव, शंकर यादव, अरविंद पटेल आदि ने संबोधित किया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने की. बाद में शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराने की गुजारिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










