अच्छी सड़क बनवायेंगे स्वच्छता अपनायेंगे : सांसद

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. अच्छी सड़क बनवायेंगे अमा जन भी इसकी निगरानी रखें. निर्माण में गड़बड़ी होने पर काम रोक कर जानकारी दें. यह बात स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने कही. वे हरिशंकरपुर चौक पर पीपीसी सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार के 11 हजार करोड़ मांग की जगह केंद्र […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. अच्छी सड़क बनवायेंगे अमा जन भी इसकी निगरानी रखें. निर्माण में गड़बड़ी होने पर काम रोक कर जानकारी दें. यह बात स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने कही. वे हरिशंकरपुर चौक पर पीपीसी सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार के 11 हजार करोड़ मांग की जगह केंद्र ने 15 हजार करोड़ रुपये दिये हैं.

बिजली समेत अन्य क्षेत्र में भी राशि दी जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपने आसपास के स्थल को साफ रखने का अनुरोध किया. इससे पूर्व सांसद ने 7.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नौ सड़कों का शिलान्यास किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुमार क्रांति, एसडीओ ऐनुल हक, केडी चौधरी, सुजीत पाठक, सरोज चौधरी, प्रमोद राय, डॉ चंद्रशेखर कुमार, योगी राय आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन