योग शिविर में बच्चे हुए पुरस्कृत
विद्यापतिनगर. प्रखंड के षेरपुर पंचायत भवन पर बच्चों के योग शिविर में मुखिया नीजु कुमारी ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया़ मौके पर पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी अजय कुमार साह मौजूद थे़ इसमें श्री साह ने बताया कि षुरु से हीं योग का ज्ञान मनुष्य के जीवन में खुशियां भरने जैसा […]
विद्यापतिनगर. प्रखंड के षेरपुर पंचायत भवन पर बच्चों के योग शिविर में मुखिया नीजु कुमारी ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया़ मौके पर पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी अजय कुमार साह मौजूद थे़ इसमें श्री साह ने बताया कि षुरु से हीं योग का ज्ञान मनुष्य के जीवन में खुशियां भरने जैसा है़ बच्चों को योग की जानकारी देकर उसके निरोग जीवन के सपने को साकार किया जा सकता है़ उन्होंने शिविर में प्राणायाम, लोम विलोम सहित कई योग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से बच्चों के बीच शिक्षा दी़ एक पखवाड़े से जारी योग शिविर में भाग लेने वाले तीन दर्जन बच्चों के बीच उनके उत्साह वर्द्धन के लिये उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया़ इनमें सूरज कुमार, रौशन कुमार, अमित कुमार ललन कुमार चंचल कुमारी, सपना कुमारी, कविता कुमारी सुमित कुमार का नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










