भाजपा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2014-20 को लेकर कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार राय मुन्ना ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में तन मन से भागीदारी निभाते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया गया. बैठक में जिला कार्यसमिति […]

विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2014-20 को लेकर कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार राय मुन्ना ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में तन मन से भागीदारी निभाते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया गया. बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य राम कुमार राय, जिला सदस्यता प्रभारी राजेश्वर ठाकुर, सुनील कुमार राय, मनीष कुमार सिंह, मुकेश सागर, पुष्पा कुशवाहा, सुधीर पोद्दार, प्रेमकुमार ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, शम्भू पासवान, रत्नेश सोनी, रणवीर ठाकुर आदि ने अपने – अपने विचार व्यक्त किये. दूसरी ओर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर रामपुर में लोजपा की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमरूजमा चांद ने की. संचालन खानपुर के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रेश्वर राय ने किया. बैठक में आगामी 22 को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा हुई. बैठक को पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय किशोर सिंह, दलित सेना के जिलाध्यक्ष राजिकशोर हजारी, जिला महासचिव अमरजीत यादव, निरंजन यादव, मुकेश सिंह, अरविंद पासवान, सोनू मिश्रा, विजय सहनी आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन