भाजपा किसान मोरचा की बैठक संपन्न

Updated:
विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. कवि चौक स्थित कपिलेश्वर मंदिर के प्रागंण में सोमवार को भाजपा किसान मोरचा मंडल अध्यक्ष कैलाश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें संगठनात्मक हेतु किसान मोरचा मंडल पदाधिकारियों का गठन किया गया. वहीं सदस्यता अभियान के गति को तेज करने का संकल्प लिया गया. बैठक में किसानों की समस्याओं को […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी. कवि चौक स्थित कपिलेश्वर मंदिर के प्रागंण में सोमवार को भाजपा किसान मोरचा मंडल अध्यक्ष कैलाश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें संगठनात्मक हेतु किसान मोरचा मंडल पदाधिकारियों का गठन किया गया. वहीं सदस्यता अभियान के गति को तेज करने का संकल्प लिया गया. बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर 28 जनवरी को महाधरना का निर्णय लिया गया. महाधरना को सफल बनाने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया. इसमें किसान मोरचा के प्रदेश सदस्य रामभवन चौधरी, मनोज ठाकुर, राजीव मिश्रा, मनोज मांझी, मनोरंजन मोदीन को रखा गया है. बैठक का संचालन अजय कुमार चौधरी ने किया. मौके पर कृष्णदेव सिंह, सचिन झा, लालबाबू सहनी, श्यामकांत मिश्रा, प्रेमचंद्र सहनी, शंकर चौधरी, दामोदर ठाकुर, इंद्रजीतत चौधरी, विमलेश कुमार झा, भूषण प्रसाद राय, शिवचंद्र राय, अरविंद चौधरी, शरदेंदु शरद सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन