बिरौली मालपुर के महादलित उत्पादकों ने पेश की मिसाल
फोटो संख्या : 6प्रतिनिधि, पूसाबिरौली स्थित महादलित बस्ती मालपुर टोला क ी महिलाएं मशरुम उत्पादन के क्षेत्र में मिसाल पेश की है. वर्षों से मजदूरी करने वाले परिवार आज आरएयू के मशरुम विभाग के वैज्ञानिक डॉ दयाराम के आगे नतमस्तक है. इस टोला में लगभग 80 फीसदी परिवारों क ी महिलाएं मशरुम उत्पादन से जुड़कर […]
फोटो संख्या : 6प्रतिनिधि, पूसाबिरौली स्थित महादलित बस्ती मालपुर टोला क ी महिलाएं मशरुम उत्पादन के क्षेत्र में मिसाल पेश की है. वर्षों से मजदूरी करने वाले परिवार आज आरएयू के मशरुम विभाग के वैज्ञानिक डॉ दयाराम के आगे नतमस्तक है. इस टोला में लगभग 80 फीसदी परिवारों क ी महिलाएं मशरुम उत्पादन से जुड़कर हजारों रुपये कमाने के साथ साथ पौष्टिक आहार के रूप में भरपूर व्यंजन बनाकर खाते हैं. उत्पादित मशरुम लेकर पहुंचे आरएयू में मशरुम विभाग के वैज्ञानिक उत्पादक महिलाओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. साथ ही आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय के डीन डॉ बीके चौधरी ने उन उत्पादकों से अपने खाने के लिए मशरुम खरीदा. साथ ही सभी को एक समूह से जुड़कर उत्पादन करने की नसीहत दी. साथ ही कई अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. दूसरी ओर पटोरी अनुमंडल के मोहनपुर के किसानों ने भी 100 किलो मशरुम विभाग के हवाले किया. मौके पर अखिलेश कुमार, श्याम नंदन राय, राज कुमारी देवी, खुशबू कुमारी, गुडि़या देवी, मीना देवी, विंदा देवी आदि उत्पादक ों ने अपना अपना मशरुम विभाग को बेचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










