मनियारपुर को हरा रसलपुर फाइनल में
वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे गुरूकुल पब्लिक स्कूल क्रि केट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आरसीसी रसलपुर ने डब्ल्यूसीसी मनियारपुर को 26 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. अब 5 जनवरी को आयोजित फाइनल मैच में इनका मुकाबला राक स्टार क्रि केट क्लब कर्पूरीग्राम से होगा. मैच के […]
वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे गुरूकुल पब्लिक स्कूल क्रि केट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आरसीसी रसलपुर ने डब्ल्यूसीसी मनियारपुर को 26 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. अब 5 जनवरी को आयोजित फाइनल मैच में इनका मुकाबला राक स्टार क्रि केट क्लब कर्पूरीग्राम से होगा. मैच के शुरूआत में रसलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. कार्निश द्वारा 24 गेंद में 4 छक्के व 3 चौके की मदद से नाबाद 45 रन, सोनू द्वारा 38 गेंद में 38 रन तथा दस्तगीर द्वारा 31 गेंद में 2 छक्का व चौका की मदद से रसलपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए . मनियारपुर के राजा ने 4 विकेट प्राप्त किया. जवाब में खेलने उतरी मनियारपुर की टीम सहबाज के जुझारू 41 रनों के बावजूद 19.3 ओवर में 126 रनों पर सिमट गई. रसलपुर के सोनू ने 3 तथा कार्निश ने 2 विकेट प्राप्त किया. रसलपुर टीम के सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया . मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार सहनी व विजय कुमार तथा कमेंटेटर की भूमिका संतोष कुमार व शाहनवाज ने निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










