थीम बेस्ड जागरूकता का आयोजन
समस्तीपुर. नेहरू युवा केंद्र संगठन समस्तीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के प्रांगण में थीम बेस्ड जागरूकता सह शिक्षा बैठक का आयोजन हुआ. अध्यक्षता अखंड ज्योति के निदेशक सह जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव गौतम ने की. उन्होंने युवाओं से विवेकानंद के आदर्श को आत्मसात करने का आह्वान […]
समस्तीपुर. नेहरू युवा केंद्र संगठन समस्तीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के प्रांगण में थीम बेस्ड जागरूकता सह शिक्षा बैठक का आयोजन हुआ. अध्यक्षता अखंड ज्योति के निदेशक सह जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव गौतम ने की. उन्होंने युवाओं से विवेकानंद के आदर्श को आत्मसात करने का आह्वान किया. मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद नारायण सिंह ने कहा कि युवाओं में प्रतिस्पर्धा होना चाहिए. लेकिन ईर्ष्या नहीं. संचालन करते हुए प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ने युवाओं से खोखो, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसे खेल खेलने की अपील की. कार्यक्रम को आशा सेवा संस्थान के अमित कुमार वर्मा, शंकर चौधरी, शिशु मंदिर के प्राचार्य अशोक कुमार ठाकुर, रवींद्र मोहन, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार चौधरी, विद्यानंद तिवारी, दीपक कुमार, नीतू कुमारी, गुलशन कुमार आदि ने भी संबोधित किया. वहीं दर्जन भर खिलाडि़यों को खेलों के विकास का संकल्प दिलाते हुए खेल सामग्री का वितरण किया गया. धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत्त एचएम वीणा कुमारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










