रासायनिक खाद एवं कीटनाशक जानलेवा : सहायक निदेशक

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड ::: :::22500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से दिया जा रहा है जैविक खादप्रखंड में 375 एकड़ के लिए है यह योजनापूसा. प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय जैविक सब्जी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के तहत जैविक उत्पाद का वितरण किया गया. इसमें सभी पंचायतों के चयनित समूह किसानों को 75 फीसदी अनुदानित […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड ::: :::22500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से दिया जा रहा है जैविक खादप्रखंड में 375 एकड़ के लिए है यह योजनापूसा. प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय जैविक सब्जी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के तहत जैविक उत्पाद का वितरण किया गया. इसमें सभी पंचायतों के चयनित समूह किसानों को 75 फीसदी अनुदानित दर पर 22500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से जैविक उत्पादन की सामग्री क वितरण किया जा रहा है. दो दिनों तक प्रखंड के सभी चयनित समूहों को उत्पाद का लाभ दिया जायेगा. वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए उद्यान विभाग के सहायक निदेशक अरुण कुमार झा ने कहा कि रासायनिक खाद एवं कीटनाशक के लगातार प्रयोग से अब जानलेवा साबित हो रहा है. इसके साथ ही मृदा की उर्वरकता क्षीण होती जा रही है. किसानों को तकनीकी जानकारी कुंदन कुमार राजू ने दिया. मौके पर बीएओ जगदीश प्रसाद सिन्हा, उद्यान निरीक्षक राजेश सिंह, कृषि समन्वयक अजीत कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन