सीएस के वेतन पर डीएम ने लगायी रोक

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक में सभी पदाधिकारियों को ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया. इस क्रम में बैठक में अनुपस्थित रहे सीएस का वेतन बंद करने का आदेश दिया गया. साथ ही भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को मुख्यालय से गायब रहने व कार्यो में शिथिलता बरतने पर कड़ी […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक में सभी पदाधिकारियों को ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया. इस क्रम में बैठक में अनुपस्थित रहे सीएस का वेतन बंद करने का आदेश दिया गया. साथ ही भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को मुख्यालय से गायब रहने व कार्यो में शिथिलता बरतने पर कड़ी फटकार लगायी.
वहीं रोसड़ा के एक विद्यालय से विगत तीन साल से अनुपस्थित रहे शिक्षिका के कार्यप्रणाली की जांच कर डीइओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. ऑडोटोरियम व अल्प संख्यक छात्रवास निर्माण के लिए सीओ को उचित जमीन देखते हुए भूमापी कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. समाहरणालय में शौचालय व पेशाबखाना पर्याप्त मात्र में बनाने का भी आदेश दिया गया. इधर, जिला विधि विभाग में लंबित चल रहे मामलों पर कई दिशा निर्देश डीएम ने दिये.
उन्होंने कहा कि सीडब्लूजेसी के 305 व एमजेसी के 20 मामलों में एक साप्ताह के अंदर तथ्य विवरणी तैयार कर हाइकोर्ट में शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया गया. सीडब्लूजेसी के सर्वाधिक 95 मामले शिक्षा विभाग में लंबित हैं. वहीं सभी सीओ के यहां 45 व सभी बीडीओ के यहां 17 मामले लंबित हैं. राजस्व के 21, सदर एसडीओ के 11, नीलाम पत्र के 8, सामान्य शाखा के 8, आइसीडीएस के 7, विद्युत कंपनी के 5, नगर परिषद के 7 मामले लंबित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन