जश्न को जायकेदार बनाने में जुटे रेस्टोरेंट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : वर्ष 2014 की काउंट डाउन शुरू हो गयी है़ महज कुछ घंटों के बाद यह साल रुखसत हो जायेगा़ इसी के साथ नए साल के स्वागत की तैयारी में लोग गर्मजोशी से जुट गये हैं. न्यू इयर सेलेब्रेशन को यादगार बनाने को लेकर लोग मेन्यू बनाने में व्यस्त हैं. वहीं कई लोग ऐसे […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : वर्ष 2014 की काउंट डाउन शुरू हो गयी है़ महज कुछ घंटों के बाद यह साल रुखसत हो जायेगा़ इसी के साथ नए साल के स्वागत की तैयारी में लोग गर्मजोशी से जुट गये हैं. न्यू इयर सेलेब्रेशन को यादगार बनाने को लेकर लोग मेन्यू बनाने में व्यस्त हैं. वहीं कई लोग ऐसे हैं, जो जश्न को जायकेदार बनाने के लिए परिजनों व मित्रों के साथ रेस्टोरेंट जाने की प्लानिंग में हैं़ इधर, शहर के रेस्टोरेंट नये साल की तैयारी को लेकर दिन रात एक किए हुए हैं. रेस्टोरेंट को सजाने का कार्य युद्घस्तर पर चल रहा है़ इस मौके को यादगार बनाने के लिए न्यू इयर स्पेशल डिश की तैयारी चल रही है़
चिकेन आइटम्स की रहेगी बहार
शहर के भारज जलपान रेस्टोरेंट में नए साल की शुरुआत गुरुवार से हो रही है़ लिहाजा शाकाहारी भोजन लोगों की पहली पसंद बनेंग़े ग्राहकों की पसंद को बखूबी समझते हुए इस बार उनके यहां इंडियन, चाइनीज सहित इंटरकन्टिनेन्टल वेज आयटम्स की बहार रहेगी़ वैसे नान वेज के शौकीन लोगों की पसंद का भी खास ख्याल रखा जा रहा है़ इस मौके पर न्यू इयर स्पेशल डिश के रुप में चिकन के लजीज व स्वादिष्ट वेज आयटम्स लोगों को परोसने की पुरजोर तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










