रतवारा को हरा कर्पूरीग्राम सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे गुरुकुल पब्लिक स्कूल क्रि केट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कर्पूरीग्राम ने रतवारा को 14 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैच की शुरुआत में कर्पूरीग्राम क्रि केट क्लब कर्पूरीग्राम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. दिनकर द्वारा 27 […]

विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे गुरुकुल पब्लिक स्कूल क्रि केट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कर्पूरीग्राम ने रतवारा को 14 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैच की शुरुआत में कर्पूरीग्राम क्रि केट क्लब कर्पूरीग्राम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. दिनकर द्वारा 27 गेंद में बनाये गये 53 रनों की पारी से कर्पूरीग्राम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी बिस्मिल्लाह क्रि केट क्लब रतवारा ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 154 रन ही बना पायी और 14 रनों से पराजित हो गयी. कर्पूरीग्राम के दिनकर ने एक बार फिर 3 विकेट लिये व उसके इस हरफनमौला प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच में निर्णायक की भूमिका पप्पू सहनी व दिलीप कुमार ने व स्कोरर की भूमिका राजीव व कॉमनटेटर की भूमिका संतोष कुमार ने निभायी. टूर्नामेंट के व्यवस्थापक मो अमानुल्लाह हैं. टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच रविवार को रसलपुर व जटमलपुर के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन