बैंक परिसर में रिटायर्ड फौजी के उच्चकों ने उड़ाये 35 हजार

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकसेखू स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा परिसर में शनिवार को उच्चकों ने एक रिटायर्ड फौजी के 35 हजार रुपये उड़ा लिये. गश्ती पर पहुंचे टाइगर मोबाइल जवानों ने बैंक ग्रिल बंद कर जांच पड़ताल की. वहीं सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगने की कोशिश की. मगर तत्काल कोई सफलता हाथ न […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकसेखू स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा परिसर में शनिवार को उच्चकों ने एक रिटायर्ड फौजी के 35 हजार रुपये उड़ा लिये. गश्ती पर पहुंचे टाइगर मोबाइल जवानों ने बैंक ग्रिल बंद कर जांच पड़ताल की. वहीं सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगने की कोशिश की. मगर तत्काल कोई सफलता हाथ न लग सकी. मौके पर रिटायर्ड फौजी कौनैला निवासी रामप्रीत महतो ने बताया कि वे अपने खाते से 35 हजार रुपये की राशि निकासी कर उसे बैंक परिसर में काउंटर के पास ही गिनती की. फिर उसे खाकी रंग के एक झोले में रख कर बैंक से बाहर निकल गये. मगर बैंक गेट के ग्रिल से बाहर आते ही देखा कि झोले में ब्लेड का लंबा कटिंग है. उसमें रखे 35 हजार रुपये गायब हैं. इसको लेकर डरे सहमे उन्होंने टाइगर जवान को घटना की सूचना दी. लेकिन कोई संभावित पकड़ में नहीं आ सका. पुलिस के मुताबिक फिलहाल पीडि़त व्यक्ति की ओर से कोई आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन