कार्यप्रणाली पर प्रखंड प्रमुख ने जतायी नाराजगी
रोसड़ा. बाल विकास परियोजना कार्यालय रोसड़ा की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए प्रखंड प्रमुख ने नाराजगी जतायी है़ इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख मंजू सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अतिरिक्त प्रभार स्वीकार करने के बाद भी विभूतिपुर की सीडीपीओ अनुमंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय के कामकाज की अनदेखी कर रही है़ प्रभारी सीडीपीओ […]
रोसड़ा. बाल विकास परियोजना कार्यालय रोसड़ा की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए प्रखंड प्रमुख ने नाराजगी जतायी है़ इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख मंजू सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अतिरिक्त प्रभार स्वीकार करने के बाद भी विभूतिपुर की सीडीपीओ अनुमंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय के कामकाज की अनदेखी कर रही है़ प्रभारी सीडीपीओ रश्मि शिखा की लापरवाही के चलते सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया अनावश्यक रूप से प्रभावित हुई़ इक्के दुक्के अपवाद को छोड़कर पदभार ग्रहण के बाद से वे एक बार भी रोसड़ा कार्यालय की सुधि लेने यहां नहीं पहुंची है़ ऐसी कार्यप्रणाली क्या दर्शाती है़ श्रीमती सिंह ने सरकार एवं जिला प्रशासन से पत्राचार करते हुए रोसड़ा प्रखंड में स्थायी सीडीपीओ की नियुक्ति की मांग दोहरायी है़ बता दें कि लंबे अरसे से यहां उक्त पद अतिरिक्त प्रभार वाले पदाधिकारी के जिम्मे है जिससे कार्यालय कर्मियों की बल्ले बल्ले है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










