अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में कई निर्णय
फोटो फारवार्ड ::::खाद्यान्न का ससमय करें वितरण : एसडीओपंचायत निगरानी समिति की नियमित बैठक का निर्देशखाद्यान्न वितरण की हुई समीक्षाप्रतिनिधि, दलसिंहसरायअनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्र वार को अनुमंडलीय सभागार में हुई. अध्यक्षता एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने की. इसमें अनुमंडल के सभी प्रखंडों में खाद्यान्न उठाव व वितरण की समीक्षा की गयी. वहीं […]
फोटो फारवार्ड ::::खाद्यान्न का ससमय करें वितरण : एसडीओपंचायत निगरानी समिति की नियमित बैठक का निर्देशखाद्यान्न वितरण की हुई समीक्षाप्रतिनिधि, दलसिंहसरायअनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्र वार को अनुमंडलीय सभागार में हुई. अध्यक्षता एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने की. इसमें अनुमंडल के सभी प्रखंडों में खाद्यान्न उठाव व वितरण की समीक्षा की गयी. वहीं दिसंबर 14 के खाद्यान्न का ससमय उठाव कर वितरण का निर्देश संबंधित एमओ को दिया गया. खाद्यान्न उठाव व वितरण में मिल रही अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर प्रत्येक पंचायत में नियमित रूप से हरेक माह निर्धारित समय अंतिम शुक्रवार को पंचायत निगरानी समिति की बैठक कराने का निर्देश एसडीओ ने दिया. वहीं सदस्यों ने प्रखंड में एक बार सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की ओर से खाद्यान्न उठाव कर उसक वितरण का सुझाव रखा. इसको लेकर आवश्यक निर्देश भी संबंधित कर्मियों को दिये गये. मौके पर एमओ सत्य नारायण महतो व जैनेंद्र सिंह, जिला पार्षद कृष्ण देव राय, उजियारपुर प्रमुख किरण देवी, बीके झा, राम उद्गार चौधरी, रामाश्रय महतो, विनोद समीर, श्रद्धानंद चौधरी, उपेंद्र पोद्दार, सुमित्रा देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










