डीआरएम ने लिया प्रगति कार्य का जायजा

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9 व 10समस्तीपुर. मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक ने गुरुवार को स्थानीय जंकशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों को कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया. साथ गुणवत्ता को पूरी तरह से ध्यान में रखने की हिदायत दी. जंकशन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9 व 10समस्तीपुर. मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक ने गुरुवार को स्थानीय जंकशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों को कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया. साथ गुणवत्ता को पूरी तरह से ध्यान में रखने की हिदायत दी. जंकशन पर डीआरएम श्री मलिक के पहुंचने के साथ ही कर्मचारियों और पदाधिकारी अपने कार्य में चुस्त दुरुस्त दिखने लगे. जंकशन पर लगाये जाने वाले प्रदर्शनी इंजन के पहुंचने के साथ उसे परिसर में ही मुख्य द्वार के निकट लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गयी है. इस क्रम में डीआरएम ने स्थानीय जंकशन पर यात्री सुविधाओं की ओर भी ध्यान दिया. कर्मियों को उपलब्ध सेवा में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए परिसर को पूरी तरह से चकाचक करने को कहा. ज्ञात हो कि स्थानीय जंकशन परिसर में प्रदर्शनी के लिए इंजन लगाया जाना है. वहीं पास ही आम यात्रियों की सुविधा के ख्याल से एक अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जा रहे हैं. इसका निर्माण कार्य जारी है. मौके पर स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव समेत कई अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन