स्वयंसेवकों ने चलाया साहित्य संपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं व दायित्वधारियों के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में साहित्य संपर्क अभियान चलाया गया. संघ साहित्य के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र जागरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. स्वयं सेवकों ने स्थानीय रेलवे जंकशन, मारवाड़ी बाजार, वसंत मार्केट, स्टेशन रोड, बस पड़ाव […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं व दायित्वधारियों के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में साहित्य संपर्क अभियान चलाया गया. संघ साहित्य के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र जागरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. स्वयं सेवकों ने स्थानीय रेलवे जंकशन, मारवाड़ी बाजार, वसंत मार्केट, स्टेशन रोड, बस पड़ाव के अलावा अन्य स्थानों पर पहुंच कर लोगों से रुबरु होते हुए उन्हें साहित्य की जानकारी दी. संपर्क अभियान में संघ साहित्य के तहत आरएसएस का परिचय, संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जीवनी सहित अन्य मुद्दों से जुड़े साहित्य का वितरण सशुल्क किया. संपर्क अभियान में जिला कार्यवाह अजय कुमार, जिला प्रचार प्रमुख रजनीश कुमार, शरीरिक प्रमुख आनंदबर्द्धन, सेवा प्रमुख चंदन ठाकुर, नगर कार्यवाह सुरेंद्र झा, गुंजन सिन्हा, मुन्ना, धनंजय आदि शामिल थे. इसका नेतृत्व जिला संपर्क प्रमुख प्रशांत कुमार एवं सह जिला संपर्क प्रमुख अवनीश कुमार अविनाश ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन