बीआरजीएफ वार्षिक कार्य योजना को लेकर आमसभा

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा : उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद् समस्तीपुर के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बीआरजीएफ योजना अंत्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 की वार्षिक कार्ययोजना तैयार किये जाने के उद्देश्य से आमसभा का आयोजन किया गया़. भिरहा पूरब, रहुआ एवं सोनूपुर दक्षिण पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक […]

विज्ञापन

रोसड़ा : उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद् समस्तीपुर के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में बीआरजीएफ योजना अंत्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 की वार्षिक कार्ययोजना तैयार किये जाने के उद्देश्य से आमसभा का आयोजन किया गया़.

भिरहा पूरब, रहुआ एवं सोनूपुर दक्षिण पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक इन पंचायतों में वार्ड सभा में ली गयी योजनाओं का अनुमोदन किया गया़ पेयजल, बिजली, सड़क, इन्दिरा आवास जैसी मूलभूत समस्याओं के निदान एवं जनसुविधाओं को बहाल करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये़ बता दें कि पंचायतों में पस हुए बीआरजीएफ वार्षिक कार्य योजना को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में स्वीकृति प्रदान की जानी है़.

इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 1 जनवरी से 7 जनवरी तक के तिथि का निर्धारण किया गया है़ निर्धारित अवधि के अंदर पंचायत समिति की बैठक आयोजित करने हेतु प्रखंड कार्यालय द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दिये जाने की सूचना प्रखंड कार्यालय द्वारा बुधवार को दी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन