योजनाओं में अनियमितता की डीएम से शिकायत
दलसिंहसराय. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, अंत्योदय योजना व कार्ड यूनिट से कम खाद्यान्न वितरण को लेकर अनियमितता बरते जाने की शिकायत डीएम को प्रेषित आवेदन में की गयी है. उक्त आशय का आरोप नवादा पंचायत के दर्जनों लाभुकों ने तीन जन वितरण विक्रेताओं के विरुद्ध अपने आवेदन में लगाया है. कहा गया है कि माह […]
दलसिंहसराय. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, अंत्योदय योजना व कार्ड यूनिट से कम खाद्यान्न वितरण को लेकर अनियमितता बरते जाने की शिकायत डीएम को प्रेषित आवेदन में की गयी है. उक्त आशय का आरोप नवादा पंचायत के दर्जनों लाभुकों ने तीन जन वितरण विक्रेताओं के विरुद्ध अपने आवेदन में लगाया है. कहा गया है कि माह अगस्त से दिसंबर 14 तक का खाद्यान्न उठाव कर लिया गया. मगर उसके अनुरुप खाद्यान्न वितरण नहीं करने, उपभोक्ताओं के कार्ड पर ओवरराइटिंग समेत अन्य आरोप भी लगाये गये हैं. आवेदन में समुचित कार्रवाई की मांग करते हुए इसकी प्रतिलिपि जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, एसडीओ व प्रखंड एमओ को भी दी गयी है. आवेदन में मो. उमर, मो. मन्ना, जूलेखा खातुन, हलीमा खातुन, शहनाज, तब्बसुम आरा, अनिता देवी, पंसस शोभकांत राय आदि के हस्ताक्षर शामिल हैं. दूसरी ओर अनुमंडल के उजियारपुर अंचल के जवाहरपुर गांव में वासगीत पर्चा की भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास की शिकायत उजियारपुर सीओ से की गयी है. शिकायत रामकृष्ण ठाकुर ने सीओ से की है. साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










