गुरुकुल टैलेंट सर्च एग्जाम : 31 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि

Updated:
विज्ञापन

:::::::::::::::विज्ञापनदाता की खबर::::::::::: गुरुकुल के वेबसाइट पर अपलोड की गयी छात्रों की सूचीसमस्तीपुर,प्रतिनिधि . गुरुकुल टैलेंट सर्च एग्जाम में भाग लेने के लिए छात्र 31 दिसंबर तक अपना आवेदन संस्थान को भेज शामिल हो सकते हैं. भाग लेने वाले छात्र व छात्राओं की सहूलियत के लिए गुरुकुल ट्रस्ट ने प्रवेश पत्र देने की प्रक्रिया को […]

विज्ञापन

:::::::::::::::विज्ञापनदाता की खबर::::::::::: गुरुकुल के वेबसाइट पर अपलोड की गयी छात्रों की सूचीसमस्तीपुर,प्रतिनिधि . गुरुकुल टैलेंट सर्च एग्जाम में भाग लेने के लिए छात्र 31 दिसंबर तक अपना आवेदन संस्थान को भेज शामिल हो सकते हैं. भाग लेने वाले छात्र व छात्राओं की सहूलियत के लिए गुरुकुल ट्रस्ट ने प्रवेश पत्र देने की प्रक्रिया को हाईटेक बनाते हुए संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड करने की कार्ययोजना तैयार की है. प्रवेश पत्र छात्रों को 5 जनवरी 2015 से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जायेगा. छात्र नेट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर 11 जनवरी 15 को आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग ले सकेंगे. गुरुकुल के सचिव सह गणित गुरु मीनेश ने बताया कि प्रवेश पत्र उपलब्ध होने की जानकारी छात्रों व संबंधित संस्थानों को आवेदन पत्र पर दिये गये मोबाइल संख्या पर एसएमएस के द्वारा दी जायेगी. उन्होंने बताया कि फिलवक्त छात्र व संस्थानों के द्वारा भेजे गये आवेदन को अपलोड कर दिया गया है. आवेदन से संबंधित जानकारी छात्र व संस्थान वेबसाइट पर जीटीके 2015 स्टूडेंट बेस व जीटीके 2015 टीचर इंस्टीच्यूट बेस पर क्लिक करने के उपरांत बने पॉपअप पर मोबाइल संख्या अंकित कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. जिन छात्रों का नाम सूची में नहीं है और वे आवेदन पत्र ऑन लाइन या आफ लाइन भेज चुके हैं वे संस्थान के संपर्क नंबरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. गुरु मीनेश ने बताया कि गुरुकुल ट्रस्ट मैट्रिक 2015 में शामिल होने जा रहे ऐसे छात्र व छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देगी जो अपनी प्रतिभा व मेधा का परचम लहराकर टॉप 20 में शामिल होंगे. टैलेंट सर्च एग्जाम नि:शुल्क है. यह एग्जाम आगामी 11 जनवरी को सभी जिलों में बनाये गये केंद्रों पर आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन