पूसा में सेविका के 12 व सहायिका के 6 पद

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन के लिए पूसा प्रखंड में आवेदन का कार्य आरंभ हो गया है. इसमें सेविका के 12 व सहायिकाओं के 6 पद रिक्त हैं. जानकारी के अनुसार सेविका पद के लिए हरपुर महमदा केंद्र संख्या 113, कुबौली राम के केंद्र संख्या 88, 90 व गंगापुर के केंद्र संख्या […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन के लिए पूसा प्रखंड में आवेदन का कार्य आरंभ हो गया है. इसमें सेविका के 12 व सहायिकाओं के 6 पद रिक्त हैं. जानकारी के अनुसार सेविका पद के लिए हरपुर महमदा केंद्र संख्या 113, कुबौली राम के केंद्र संख्या 88, 90 व गंगापुर के केंद्र संख्या 79 व 114, चकलेवैनी केंद्र संख्या 115, विशनपुर बथुआ के केंद्र संख्या 43, दक्षिण हरपुर के केंद्र संख्या 19 पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इसी तरह सेविका सहायिका के दोनों पदों के लिए मोहम्मदपुर देवपार के केंद्र संख्या 10, ध्रुवगामा के केंद्र संख्या 24, दिघरा के केंद्र संख्या 37 व मोरसंड के केंद्र संख्या 62 के लिए लोग आवेदन कर सकते हैं. वहीं महमदपुर कोआरी के केंद्र संख्या 98 व ध्रुवगामा केंद्र संख्या 30 में सिर्फ सहायिका का चयन होना है. सेविका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास व सहायिका के लिए सातवीं पास रखी गयी है. अभ्यर्थी सभी आवेदन प्रक्रिया प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में दे सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन