सैनिकों के परिजनों को मिले सम्मान व सुविधा : मेजर सिन्हा
फोटो संख्या : 8, 9 व 10प्रतिनिधि, समस्तीपुरपूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में बांग्लादेश युद्ध का 43वां विजय दिवस समारोह मनाया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए मेजर जेनरल एपी सिन्हा ने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए हर स्तर पर पहल अत्यंत ही आवश्यक है. उनके परिवार वालों को अधिक से अधिक सहायता […]
फोटो संख्या : 8, 9 व 10प्रतिनिधि, समस्तीपुरपूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में बांग्लादेश युद्ध का 43वां विजय दिवस समारोह मनाया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए मेजर जेनरल एपी सिन्हा ने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए हर स्तर पर पहल अत्यंत ही आवश्यक है. उनके परिवार वालों को अधिक से अधिक सहायता मिलनी चाहिए. ताकि उनके सम्मान को ठेस नहीं पहुंच सके. मुख्य अतिथि प्रभारी डीएम सह डीडीसी आरके शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों को हर संभव मदद मुहैया करायेगा. एएसपी आनंद कुमार ने पूर्व सैनिकों के सिंगल विंडो व्यवस्था लागू करने पर विशेष कार्ययोजना के तहत मदद पहुंचाने की बात कही. परिषद के महामंत्री करनल एसबी लाल ने जिला मुख्यालय के परिषद में शहीद स्मारक का निर्माण कराने की बात कही. ताकि शहीदों के परिवारों में उम्मीद की किरण जग सके. विधान पार्षद रोमा भारती ने सैनिक कल्याण कार्यालय एवं विश्राम गृह के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया. विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने सैनिक भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने में सहायता करने का भी आश्वासन दिया. इससे पूर्व झंडोत्तोलन कर शहीदों को याद करते हुए सलामी दी गयी. टेक्नोमिशन स्कूल के छात्राओं ने आगत अतिथियों का स्वागत आज आनंद… गान से किया. मौके पर टेक्नोमिशन स्कूल के चेयरमैन एके लाल, रामानंद प्रधान, डा. पीके राय, हवलदार जीवानंद मिश्र व दर्जनों लोग मौजूद थे. इस अवसर पर परिषद द्वारा प्रकाशित स्मारिका भी विमोचन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










