कल्याणपुर बीएओ पर प्रपत्र 'क' गठित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 7कृषि टास्क फोर्स की बैठक में प्रभारी डीएम सह डीडीसी ने दिये कई आदेशप्रतिनिधि, समस्तीपुर समाहरणालय के सभा भवन में मंगलवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी डीएम सह डीडीसी आरके शर्मा ने कल्याणपुर बीएओ पर प्रपत्र ‘क’ गठित कर मुख्यालय को कार्रवाई की अनुशंसा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7कृषि टास्क फोर्स की बैठक में प्रभारी डीएम सह डीडीसी ने दिये कई आदेशप्रतिनिधि, समस्तीपुर समाहरणालय के सभा भवन में मंगलवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी डीएम सह डीडीसी आरके शर्मा ने कल्याणपुर बीएओ पर प्रपत्र ‘क’ गठित कर मुख्यालय को कार्रवाई की अनुशंसा करने का निर्देश दिया. साथ ही डीजल अनुदान के तहत वितरण के बाद बची राशि को सरेंडर कर रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया. आगामी 26 व 27 दिसंबर को कृषि यांत्रिकरण मेला लगाने भी निर्देश दिया गया. सभी बीएओ को आवेदनों की संख्या बढाने व मेला का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी ताकि लाभुकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके. सोलर पंप अनुदान प्राप्त करने के लिए जिला कृषि कार्यालय को 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं. प्रभारी डीएम ने सभी आवेदनों की जांच अनुदान के लिए दिये गये मापदंडों के तहत करने का आदेश दिया. प्रखंड व जिला कार्यालय को सोलर पंप के लिए अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया. किसान सलाहकारों की काउंसेलिंग आगामी 19 व 20 दिसंबर को जिला कृषि कार्यालय में की जायेगी. डीएम की अध्यक्षता में विशेष टीम का गठन किया गया है ताकि पारदर्शी तरीके से किसान सलाहकारों का चयन हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन