छापेमारी में अवैध केरोसिन बरामद

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::::ताजपुर. सदर एसडीओ सुधीर कुमार ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की देर शाम ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी में एक सब्जी की दुकान में छापेमारी कर दुकान 8 ड्राम में रखे 1600 लीटर अवैध केरोसिन बरामद किया. दुकानदार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के योगियामठ निवासी गोपी साह बताया गया. छापेमारी की भनक […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::::ताजपुर. सदर एसडीओ सुधीर कुमार ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की देर शाम ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी में एक सब्जी की दुकान में छापेमारी कर दुकान 8 ड्राम में रखे 1600 लीटर अवैध केरोसिन बरामद किया. दुकानदार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के योगियामठ निवासी गोपी साह बताया गया. छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार फरार हो गये. छापेमारी में 1600 लीटर केरोसिन के साथ 16 खाली ड्राम भी बरामद किये गये. एसडीओ ने एमओ को बरामद केरोसिन स्थानीय डीलर से जिम्मेनामा बनवाकर सुपुर्द करने के आदेश दिये. छापेमारी में सदर एसडीओ के अलावे प्रभारी एमओ राजनपति वर्मा, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ भारत भूषण, अनि टीके झा के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन