झूठ का पुलिंदा विशनपुर दुष्कर्मकांड : खेमस

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. प्रखंड के विशनपुर गांव में हुए दुष्क र्म कांड को खेमस ने झूठा बताया है. वहीं पुलिस की भूमिका पर भी उसने सवाल उठाया है. भाकपा माले की पांच सदस्यीय टीम ने विशनपुर कांड की जांच की. इस टीम में अशोक कुमार, राज कुमार चौधरी, एैनुल हक, हरिकांत झा, राम लाल राम शामिल थे. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. प्रखंड के विशनपुर गांव में हुए दुष्क र्म कांड को खेमस ने झूठा बताया है. वहीं पुलिस की भूमिका पर भी उसने सवाल उठाया है. भाकपा माले की पांच सदस्यीय टीम ने विशनपुर कांड की जांच की. इस टीम में अशोक कुमार, राज कुमार चौधरी, एैनुल हक, हरिकांत झा, राम लाल राम शामिल थे. खेमस की ओर से अशोक कुमार ने बताया कि दुष्कर्म कांड में टाइगर मोबाइल की भूमिका शुरू से ही संदेहास्पद है. असमाजिक तत्वों को टाइगर मोबाइल प्रोत्साहन देते थे. गांव में उन्होंने अड्डेबाजी बना दिया था. ग्रामीणों की ओर से जब इसका विरोध किया गया तो महिला को आगे क रकर झूठा मुकदमा दायर किया गया. इसमें देवकांत ठाकुर नामक निर्दोष लड़का को फंसाया गया. जो कि बाहर रहकर खाता कमता था. वह अपने कैंसर पीडि़त पिता का इलाज कराने समस्तीपुर आया था. पुलिस ने निर्दोष लोगों को इसमें फंसाया है. इसके विरोध में ग्रामीण आंदोलन करने के मूड में है. वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन