पूर्वांचल एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर 20 मिनट रुकी रही गाड़ीसामान की चोरी से खफा थे बारात पार्टी के रेल यात्रीप्रतिनिधि, समस्तीपुरपश्चिम बंगाल के कोलकाता से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस के यात्रियों ने सोमवार की देर रात जंकशन पर जमकर हंगामा किया. हंगामा करने वाले यात्री एक बरात पार्टी के थे. जिनका […]

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर 20 मिनट रुकी रही गाड़ीसामान की चोरी से खफा थे बारात पार्टी के रेल यात्रीप्रतिनिधि, समस्तीपुरपश्चिम बंगाल के कोलकाता से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस के यात्रियों ने सोमवार की देर रात जंकशन पर जमकर हंगामा किया. हंगामा करने वाले यात्री एक बरात पार्टी के थे. जिनका अज्ञात चोरों ने बरौनी से ट्रेन खुलने के बाद ब्रीफकेस लेकर ट्रेन से कूद गया था. इसमें 55 हजार रुपये नकद, सोने का हार, सोने का चैन, मंगटीका आदि होने की जानकारी जीआरपी को दी गयी है. जानकारी के अनुसार कोलकाता के थाना महेश तला से एक बरात पार्टी के लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस में सवार होकर गोरखपुर जा रहे थे. इसी क्रम में बरौनी जंकशन से ट्रेन खुलते ही अटैची लिफ्टर एक बारात का ब्रीफकेस लेकर चलती ट्रेन से कूद गया. इसमें लाखों रुपये मूल्य के जेवरात बताये गये. इसी बात को लेकर रात करीब 1.25 बजे ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर जंकशन पर पहुंची बरात पार्टी के लोगों ने स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची जीआरपी ने यात्रियों को समझा कर घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद करीब 20 मिनट देर से ट्रेन को रवाना किया गया. दर्ज प्राथमिकी में सरोज पांडेय ने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए अज्ञात अटैची लिफ्टर को आरोपित किया है. जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे बरौनी के लिए भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन