डीआरएम ने लिया निर्माणाधीन टिकट घर का जायजा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक ने मंगलवार को जंकशन परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन साधारण टिकट घर के कार्यों का भी जायजा लिया. जीआरपी कैंपस में सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. जंकशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाओं का गहनतापूर्वक अवलोकन करते हुए शत प्रतिशत […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक ने मंगलवार को जंकशन परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन साधारण टिकट घर के कार्यों का भी जायजा लिया. जीआरपी कैंपस में सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. जंकशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को उपलब्ध कराये जाने वाली सुविधाओं का गहनतापूर्वक अवलोकन करते हुए शत प्रतिशत यात्रियों को उपलब्ध सेवा का लाभ मुहैया कराने का आदेश दिया. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्मों पर आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के ख्याल से विशेष सतर्कता बरतने को कहा. मौके पर सीनियर डीइइ, स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि नये फुट ओवरब्रिज के निकट बनने वाला यह टिकट घर रोसड़ा रूट में यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है. वहीं एक नये टिकट घर से पूर्व के काउंटरों पर थोड़ा बोझ भी हल्का होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन