उत्कृ ष्ट कार्य के लिये सम्मानित होंगी महिलाएं
आठ मार्च को मिलेगा जिला महिला सम्मान चयन समिति में होंगी दो महिलाएं प्रतिनिधि, समस्तीपुर महिलाओं की सर्वांगीण विकास समाज के उन्नति की आइना होती है. विकास की किरण जब यहां तक पहुंचती है तब ही कोई समाज पूर्ण होता है. शिक्षा के प्रथम सोपान से संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में इनका योगदान अहम होता […]
आठ मार्च को मिलेगा जिला महिला सम्मान चयन समिति में होंगी दो महिलाएं प्रतिनिधि, समस्तीपुर महिलाओं की सर्वांगीण विकास समाज के उन्नति की आइना होती है. विकास की किरण जब यहां तक पहुंचती है तब ही कोई समाज पूर्ण होता है. शिक्षा के प्रथम सोपान से संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में इनका योगदान अहम होता है. ऐसे ही विशिष्ट महिला को जिला महिला सम्मान से नवाजा जायेगा. जिला प्रशासन की ओर से इस बार 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार दिया जायेगा. इस पुरस्कार के चयन के लिये समिति गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जिला महिला सम्मान के लिये कमेटी गठन क ी रूपरेखा तय करने क ी जिम्मेवारी समेकित बाल विकास कोषांग को दी गयी है. इसमें पांच सदस्य शामिल होंगे. इसकी अध्यक्षता डीएम करंेगे. कमेटी मे अन्य सदस्य में डीडीसी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस शामिल होंगे. जिले में विशिष्ट क्षेत्र में कार्यरत दो महिला भी चयन समिति कमेटी मंे सदस्य के रूप में शामिल होंगी. इन नामों पर अंतिम मुहर डीएम की होगी. समिति जिले के विभिन्न क्षेत्रों मंे उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं में से एक का चयन करेगी. चयनित महिला को महिला दिवस पर सम्मानित किया जायेगा. इन्हें पुरस्कार में 20 हजार की राशि व प्रसस्ति पत्र दिया जायेगा. इस बाबत डीपीओ अखिलेश सिंह ने बताया कि चयन समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










