दो कॉलेजों में पहुंचा संघर्ष मोरचा का जत्था
समस्तीपुर. वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा क ी जागृति जत्था महिला कॉलेज व छठ्ठू राय कॉलेज पहुंची. जहां मोरचा के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने शिक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा की स्थिति बेहतर बनाने की बात तो कह रही है. लेकिन जिन शिक्षकों के ऊपर इसकी जिम्मेवारी सौंपी […]
समस्तीपुर. वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा क ी जागृति जत्था महिला कॉलेज व छठ्ठू राय कॉलेज पहुंची. जहां मोरचा के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने शिक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा की स्थिति बेहतर बनाने की बात तो कह रही है. लेकिन जिन शिक्षकों के ऊपर इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी है वे आर्थिक विपन्नता के कारण भूखे मरने को विवश हंै. विगत चार वर्षों से अनुदान की राशि देने की बात कही जा रही है. लेकिन, सरकार के कथनी और करनी में फर्क है. हमें अनुदान के बदले वेतन चाहिए जो हमारा अधिकार भी है. उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं. मौके पर प्रो. सामंत कुमार, प्रो. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, अवधेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










