ओंकार अध्यक्ष व सचिव चुने गये राजेश

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के देवधा पंचायत में लोजपा की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता मुखिया शबनम देवी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता रामनारायण मंडल ने संगठन की मजबूती देने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जरूरी सुझाव दिये. बैठक में देवधा पंचायत में सर्वसम्मति पार्टी के लिए एक कमेटी गठित […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के देवधा पंचायत में लोजपा की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता मुखिया शबनम देवी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता रामनारायण मंडल ने संगठन की मजबूती देने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जरूरी सुझाव दिये. बैठक में देवधा पंचायत में सर्वसम्मति पार्टी के लिए एक कमेटी गठित की गयी. उपस्थित लोगों ने गन्ना डीजल अनुदान की राशि वितरण नहीं होने की पर चिंता व्यक्त की. इसकी सूचना लोजपा नेता रामनारायण मंडल ने बीडीओ को दूरभाष पर देते हुए अविलंब कराने की मांग की. कमेटी में ओंकार सिंह उर्फ लल्लु सिंह को अध्यक्ष गणेश पासवान, राम प्रकाश पासवान, रामभरोस पासवान, चंदन महतो को उपाध्यक्ष , कुशेश्वर पासवान, संजीत राय, सुमेश कुमार पंडित, राजेश पासवान को सचिव, राम शंकर शर्मा, वकील सहनी, कमल ठाकुर, कुमारी देवी को सचिव, दुर्गा पासवान उर्फ विजय पासवान को कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह कुशवाहा, हरे कृष्ण पासवान, अरविंद राय, बब्बन सिंह, रामबदन पासवान, फुलकुमारी देवी, चंद्रकांत झा, फुलेना प्रसाद राय, अर्पण कुमार, कुशेश्वर पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन