बाइक लूटने की कोशिश में धराया

Updated:
विज्ञापन

ताजपुर. थाना क्षेत्र के दरजिनियां पुल के समीप निकसपुर चौर में शनिवार की देर रात्रि बाइक पर सवार दो अपराधकर्मियों ने एक बाइक सवार का पीछा कर उसकी बाइक छीनने की कोशिश की. बाइक सवार द्वारा हल्ला करने पर उसके पास के पांच हजार रुपये एवं मोबाइल छीनकर अपराधी भागने लगे. इतने में हो हल्ला […]

विज्ञापन

ताजपुर. थाना क्षेत्र के दरजिनियां पुल के समीप निकसपुर चौर में शनिवार की देर रात्रि बाइक पर सवार दो अपराधकर्मियों ने एक बाइक सवार का पीछा कर उसकी बाइक छीनने की कोशिश की. बाइक सवार द्वारा हल्ला करने पर उसके पास के पांच हजार रुपये एवं मोबाइल छीनकर अपराधी भागने लगे. इतने में हो हल्ला सुन ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेरकर बाइक समेत एक अपराधी को पकड़ लिया. जबकि दूसरा अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पकड़े गये अपराधियों को ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया. बाइक सवार थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव का बताया गया. घटना के वक्त वह अपनी बाइक से पुत्र के साथ भिंडी गांव से भोज खाकर वापस लौट रहे थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि पकड़े गये अपराधी गुनाई बसही गांव का अविनाश कुमार सहनी बताया गया. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. अपराधी के साथ उसके पल्सर बाइक भी जब्त किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन