संकुल स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय बहादुरपुर में शनिवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मिट 2015 तरंग कार्यक्रम आयोजित हुई. कार्यक्रम सह प्रतियोगिता का उद्घाटन बीइओ रामनाथ राम ने की. इसमें वर्ग 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. 100 मीटर की दौड़ में नरगिस प्रवीण व रवि, 400 मीटर दौड़ में वर्षा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय बहादुरपुर में शनिवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मिट 2015 तरंग कार्यक्रम आयोजित हुई. कार्यक्रम सह प्रतियोगिता का उद्घाटन बीइओ रामनाथ राम ने की. इसमें वर्ग 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. 100 मीटर की दौड़ में नरगिस प्रवीण व रवि, 400 मीटर दौड़ में वर्षा व राहुल, 100*4 मीटर रिले दौड़ में राजनंदनी व मो. मासूक, लंबी कूद में मोनू व जेबा प्रवीण, उंची कूद में मनीषा व संदीप कुमार अव्वल रहे. कबड्डी में हिना, जेबा प्रवीण, संदीप व औरंगजेब, वालीबॉल में प्रियंका, नुसरत, साहिल व मासूक, पेंटिंग में नुसरत प्रवीण, आशुष, अभिषेक, क्विज में रिचा, विकास, संगीत में काजल व प्रेम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर प्रखंड साधन सेवी मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, प्रभाकर कुमार, एचएम कुमारी निर्मला शर्मा, शबनम बानो, दिनेश कुमार, सुधा कुमारी, मो. नौशाद आलम आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन