Samastipur News:पुलिस की विशेष कार्रवाई में अपहरण व हत्याकांड के अभियुक्त सहित 15 गिरफ्तार, जेल

पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर जिला पुलिस की विशेष कार्रवाई में विभिन्न कांडों में संलिप्त 15 अभियुक्त पकड़े गए.
Samastipur News:समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर जिला पुलिस की विशेष कार्रवाई में विभिन्न कांडों में संलिप्त 15 अभियुक्त पकड़े गए. इसमें हत्या मामले में 1, अपहरण मामले में 2, एससी एसटी अधिनियम के कांड में 1, शराबकांड में 1 और वारंट के 3 अभियुक्त शामिल है. पकड़े गए सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई. इसमें बताया गया है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई में विभिन्न कांडों में संलिप्त 15 लोगाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापेमारी के दौरान अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 15 लीटर अंग्रेजी शराब भी जब्त किया है. वहीं पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान में 21 वाहनों से 67000 रुपये शमन की राशि भी वसूल की गई. इधर, पुलिस की इस कार्रवाई से असमाजिक प्रवृति के लोगों के बीच हरकंप मच गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




