ePaper

Samastipur News:समकालीन अभियान में शराबकांड के अभियुक्त सहित 15 गिरफ्तार, जेल

Updated at : 21 May 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:समकालीन अभियान में शराबकांड के अभियुक्त सहित 15 गिरफ्तार, जेल

पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर में पुलिस के द्वारा समकालीन अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने निर्देश पर मंगलवार को जिलेभर में पुलिस के द्वारा समकालीन अभियान चलाया गया. इस क्रम में पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कांडों के वांछित अभियुक्त, फरार आराेपित और वारंटियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने शराब और बाइक भी बरामद किया है. पुलिस द्वारा इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में असामजिक प्रवृति के लोगों में हरकंप मच गया है.

– पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर अभियान चलाकर जिलेभर में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस कार्रवाई में विभिन्न कांडों में संलिप्त रहे 15 लोगाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसमें हत्या के प्रयास मामले में 2 अभियुक्त, शराब कांड के 3 अभियुक्त और 8 वारंटी भी शामिल हैं.

– पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान में 33 वाहनों से वसूल की गई 43 हजार 500 रुपये शमन की राशि

इसके अलावे पुलिस द्वारा 1 कुर्की का भी निष्पादन किया गया है. छापेमारी के दौरान अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब और 1 बाइक जब्त किया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में 33 वाहनों से 43 हजार 500 रुपये शमन की राशि भी वसूल की गई. इधर, पुलिस की इस कार्रवाई से असमाजिक प्रवृति के लोगों के बीच हरकंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन